महेन्द्रगढ़ | वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर रंगारंग कार्यक्रम : मेधावी छात्रों का सम्मान

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर भूमिका कॉलेज सिगड़ा में मेधावी छात्र को सम्मानित करते अतिथि।
वर्ल्ड वेटरिनरी डे पर भूमिका कॉलेज सिगड़ा में मेधावी छात्र को सम्मानित करते अतिथि।

 महेन्द्रगढ़ | भूमिका कॉलेज ऑफ वेटेरिनरी साइंसेज एवं रिसर्च सेंटर में धूमधाम से वर्ल्ड वेटरिनरी डे मनाया तथा मेरिट में आने वाले छात्रों को सम्मानित किया।भूमिका कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंसेज एवं रिसर्च सेंटर सिगड़ा के चेयरमैन अजय कुमार सिगड़िया के सानिध्य एवं डायरेक्टर युदवीर सिंह एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ जफर अमीन शाह के मार्गदर्शन एवं गरिमामई उपस्थिति में धूमधाम से वर्ल्ड वेटरनरी डे मनाया गया इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही मेरिट में आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

2023 बैच के प्रथम वर्ष के परिणाम के अनुसार अभिषेक सिंह शेखावत, मानसी शेट्टी एवं सुनैना ने क्रमशः प्रथम (विश्वविद्यालय में द्वितीय), द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। 2023 बैच के द्वितीय वर्ष के परिणाम के अनुसार अभिषेक सिंह शेखावत, आदर्श लोखंडे एवं मानसी शेट्टी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।

कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते शिक्षक।

कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते शिक्षक।

2024 बैच के प्रथम वर्ष के परिणाम के अनुसार प्रसन्ना, भारती एवं रवि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ 80% से अधिक प्राप्तांक  प्राप्त करने वाले 30 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स वीक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन अजय सिगड़िया ने इस अवसर पर छात्रों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस की बधाई दी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाया।

अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ जफर अमीन शाह ने कहा कि इस वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस का शीर्षक पशु चिकित्सक भोजन और स्वास्थ्य का संरक्षक है यह शीर्षक पशु चिकित्सकों के महत्व को प्रतिस्पादित करता है मानव स्वास्थ्य एवं भोजन बिना पशु चिकित्सकों के संभव नहीं है।

डायरेक्टर युदवीर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पशुओं से दूध, दही, घी, ऊन, अंडा एवं मांस प्राप्त होता है साथ ही गोवंश से प्राप्त गोबर खाद के रूप में काम आती है अतः पशु चिकित्सक वास्तव में भोजन एवं स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक है इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नीतीश कुमार एवं डॉ. काजलप्रीत ने किया इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पब्लिक हेल्थ विभाग बना कुंभकर्ण : सीवर के गंदे पानी में डूब रही जनता

Array
|
नारनौल में सीवर जाम से बावड़ीपुर में हाहाकार, विभाग पर लापरवाही के आरोप
नारनौल में सीवर जाम से बावड़ीपुर में हाहाकार, विभाग पर लापरवाही के आरोप
नारनौल। शहर में पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। नारनौल के मोहल्ला बावड़ीपुर में कृष्ण अवतार जांगिड़ के मकान के पास पिछले करीब आठ-दस दिनों से सीवर लाइन जाम पड़ी हुई है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की नींद अब तक...
Continue Reading

नारनौल | वायरल वीडियो की हकीकत पर उठे सवाल : ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग तस्वीर

Array
|
अल्ट्रासाउंड विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो, नारनौल मेडिकल कॉलेज पर फिर उठे सवाल
अल्ट्रासाउंड विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो, नारनौल मेडिकल कॉलेज पर फिर उठे सवाल
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद जहां मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए, वहीं ग्राउंड जीरो न्यूज़ की जमीनी पड़ताल में मामला काफी अलग सामने आया। विभागीय अधिकारियों, अस्पताल प्रशासन, ...
Continue Reading

अटेली | पक्षियों के लिए राहत की पहल : भीषण गर्मी में सकोरे अभियान शुरू | सीएचसी से हुई शुरुआत

Array
|
अटेली में पक्षियों के लिए सकोरे रखकर पहल की शुरुआत करते हुए।
अटेली में पक्षियों के लिए सकोरे रखकर पहल की शुरुआत करते हुए।
अटेली | भीषण गर्मी के चलते जहां इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं वहीं उनके लिए राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। यह पहल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुर्व सरपंच कुलदीप यादव के सानिध्य ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: