ज़िला
अटेली | पक्षियों के लिए राहत की पहल : भीषण गर्मी में सकोरे अभियान शुरू | सीएचसी से हुई शुरुआत
अटेली | भीषण गर्मी के चलते जहां इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान पक्षी भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं वहीं उनके लिए राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। यह पहल भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुर्व सरपंच कुलदीप यादव के सानिध्य में सवित राज और बिट्टू लांबा की टीम ने करीब एक हजार मिट्टी के छोटे बर्तन लगाने का संकल्प लिया है।
इस नेक कार्य की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली से की गई। अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विभिन्न स्थानों पर सकोरे रखे और उनमें स्वच्छ पानी भरकर पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी मिलना मुश्किल हो जाता है जिससे उनकी जान पर बन आती है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने स्तर पर इन बेजुबान जीवों की मदद करे।
इस मौके पर सवित राज ने बताया कि आने वाले दिनों में गांव और कस्बे के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सकोरे रखे जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों की छतों आंगनों और आसपास के पेड़ों के नीचे पानी के बर्तन जरूर रखें और समय-समय पर उनमें पानी भरते रहें।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल पक्षियों की जान बचाने में सहायक हैं बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीव जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी देते हैं।
अटेली | डिजिटल सिस्टम पर कांग्रेस नेता का हमला : तकनीक के नाम पर जनता को परेशान करना गलत
अटेली मंडी । कांटी स्कूल में दो शिक्षकों का सम्मान समारोह, भावुक माहौल में दी विदाई : शिक्षा क्षेत्र में योगदान को सराहा गया
रेवाड़ी | मानेसर मेयर का भाजपा में प्रवेश : विरोध के बीच बदली बाज़ी, अहीरवाल की राजनीति में राव इंद्रजीत की रणनीति चर्चा में
-
निजामपुर4 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
नारनौल4 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा1 month agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद