गुरुग्राम | इवेंट ऑर्गनाइजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग : गार्ड को लगी गोली, हमलावर फरार

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| हरियाणा
इवेंट ऑर्गनाइजर सौरभ के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
इवेंट ऑर्गनाइजर सौरभ के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

गुरुग्राम | सेक्टर-45 स्थित कनैई गांव में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर सौरभ पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सौरभ बाल-बाल बच गया, जबकि उसके सुरक्षा कर्मी को गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सौरभ अपने घर के बाहर मौजूद था, तभी दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उस पर निशाना साधते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तीन से अधिक राउंड फायर किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग के दौरान सौरभ तो सुरक्षित बच गया, लेकिन उसका गार्ड गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

राजेश भाम्भू
|
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
फतेहाबाद | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62.20 लाख रुपये से अ...
Continue Reading

नूंह | दिल्ली-अलवर रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव : अधिक नशा करने से मौत की आशंका

बबीता वर्मा
|
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह। जिले से गुजर रहे एनएच-248ए (दिल्ली-अलवर रोड) पर गांव कांवर्सिका के पास शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना र...
Continue Reading

गुरुग्राम | नगर निगम ने लॉन्च किया इंटरएक्टिव GIS मैप : एक क्लिक में मिलेगी क्षेत्र की पूरी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी वेबसाइट www.mcg.gov.in पर एक इंटरएक्टिव जीआईएस मैप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम ...
Continue Reading
Advertisement

Trending