पलवल | LPG महंगी, उपलों के दाम में उछाल : घरेलू रसोई से छोटे व्यवसाय तक असर

रिपोर्टर: सुन्दर कुंडू
| हरियाणा
LPG संकट का असर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपले बने सहारा
LPG संकट का असर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपले बने सहारा

पलवल। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच बढ़ी एलपीजी गैस की कीमतों और आपूर्ति में आई कमी का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस महंगी होने से जहां छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ी है, वहीं घरेलू रसोई पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। इसके चलते पारंपरिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाले उपलों की मांग बढ़ी है और उनके दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार पिछले दो-तीन महीनों में उपलों के दामों में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

गैस महंगी होने से उपलों की बढ़ी मांग, बाजार में कीमतों में उछाल

गैस महंगी होने से उपलों की बढ़ी मांग, बाजार में कीमतों में उछाल

विक्रेता सुनील और उनकी मां केसर का कहना है कि पहले एक उपला 1 से 1.50 रुपये में मिलता था, जो कुछ समय पहले बढ़कर 2 रुपये हो गया और अब इसकी कीमत करीब 2.50 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गई है। उनका कहना है कि पशुओं के चारे और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण उपलों के उत्पादन की लागत भी बढ़ी है, जिसका असर सीधे बिक्री मूल्य पर पड़ा है। उनका यह भी मानना है कि आने वाले समय में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

बढ़ती महंगाई के बीच उपलों के दाम पहुंचे ढाई रुपए प्रति पीस

बढ़ती महंगाई के बीच उपलों के दाम पहुंचे ढाई रुपए प्रति पीस

वहीं उपभोक्ता अनिल रावत ने बताया कि पहले 100 रुपये में करीब 50 उपले मिल जाते थे, लेकिन अब उसी कीमत में केवल 40 उपले ही मिल रहे हैं। इससे घरेलू बजट पर असर पड़ रहा है और लोगों को वैकल्पिक ईंधन के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर गैस की बढ़ती कीमतों का प्रभाव अब हर वर्ग पर देखने को मिल रहा है, जिससे महंगाई की मार और गहरी होती जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading

फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम

राजेश भाम्भू
|
मृतक भजन लाल की फोटो।
मृतक भजन लाल की फोटो।
फतेहाबाद | रतिया के बस स्टैंड के पास एक दुकान की छत से गिरकर 46 वर्षीय दुकानदार भजन कंबोज की मृत्यु हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, छोटी चंदो निवासी भजन कंबोज रतिया में 99 नामक जरनल स्टोर चलाते थे। गुरुवार की शा...
Continue Reading

फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने एक कंपनी के खाते से 78.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार से 3 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान विरशांत निवासी गांव कातर बिहार, प्रदीप कुमार शाह निवासी गांव पचवरा, छपर...
Continue Reading
Advertisement

Trending