ज़िला
नारनौल | कुलताजपुर के ऑटो चालक रामप्रसाद ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : सड़क पर मिले 50 हजार रुपये पुलिस को सौंपे
नारनौल | कुलताजपुर निवासी ऑटो चालक रामप्रसाद ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी पूरे इलाके में सराहना हो रही है। सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़े 50 हजार रुपये मिलने पर रामप्रसाद ने बिना एक पल गंवाए पुलिस को सूचित कर पूरी रकम थाने में जमा करा दी।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद रोज की तरह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार को वह सवारियां लेकर जा रहा था, तभी पहाड़ियों के पास सड़क किनारे उसे 50 हजार रुपये पड़े मिले। आर्थिक तंगी से जूझ रहे रामप्रसाद के मन में रकम देखकर भी लालच नहीं आया।
उसने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी थाना से SI पंकज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां रामप्रसाद ने पूरी ईमानदारी से 50 हजार की रकम उनके सुपुर्द कर दी।
पुलिस ने थपथपाई पीठ, मालिक की तलाश जारी
सिटी थाना प्रभारी ने रामप्रसाद की ईमानदारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “महंगाई के इस दौर में जब एक-एक पैसा कीमती है, रामप्रसाद ने जो ईमानदारी दिखाई है वह काबिले तारीफ है। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” पुलिस ने रकम को कब्जे में लेकर असली मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इलाके में चर्चा का विषय
घटना के बाद से कुलताजपुर सहित पूरे नारनौल में रामप्रसाद की ईमानदारी की चर्चा है। स्थानीय निवासी वाशु देव यादव जिला जिला उपाध्यक्ष बी.जे. पी.ने कहा, “गरीब होकर भी रामप्रसाद ने जो दिल बड़ा दिखाया है, वो बड़ी-बड़ी बातें करने वालों के लिए सबक है।
नारनौल। प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी आमदनी : खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान शुरू | किसानों को सिखाए संतुलित खाद उपयोग के गुर
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष : 16 गांवों में चला प्राकृतिक खेती महाअभियान | स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85% तक सब्सिडी
नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल