नारनौल | रोटरी क्लब द्वारा सामूहिक विवाह के बाद पगफेरे में पांचों नव-दम्पतियो : कन्यादान की राशि की भेंट-राजकुमार चौधरी
नारनौल | रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज द्वारा करवाया गया पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह उत्सव सारे शहर में चर्चा का विषय रहा।समस्त नगर वासियों ने इस विवाह आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब नारनौल सिटी परिवार को इसके लिए बधाई का पात्र बताया। विवाह की इसी कड़ी को आगे […]

नारनौल | रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज द्वारा करवाया गया पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह उत्सव सारे शहर में चर्चा का विषय रहा।समस्त नगर वासियों ने इस विवाह आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब नारनौल सिटी परिवार को इसके लिए बधाई का पात्र बताया। विवाह की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब परिवार ने शनिवार सांय पांचों नवदम्पत्तियों को पगफेरे की रसम के लिए सपरिवार आमंत्रित किया तथा सहभोज के उपरांत विवाह के दौरान आई कन्यादान राशि भी शगुन के तौर पर उन्हें भेंट की।
उक्त जानकारी देते हुए प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया कि बेटी के कन्यादान की ही भांति इनका कन्यादान करने के बाद इन पांच जोड़ों से रोटरी परिवार का दिल का रिश्ता भी बन गया है।रोटरी परिवार ने जो मात्र ₹100 कन्यादान स्वरूप स्वीकार करने की घोषणा की थी, वह कन्यादान की राशि भी इन नव विवाहित युगल जोड़ों को भेंट की गई है, क्योंकि कन्यादान इन बेटियों की ही अमानत है। साथ ही क्लब के पूर्व प्रधान संजय गर्ग ने सभी नवयुगल एवं उनके परिवार से विवाह के बारे में उनके अनुभव तथा भावनाओं के बारे में जानकारी ली। सभी जोड़ों और उनके माता पिता ने एक स्वर में रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारे बच्चों का विवाह इतने सुंदर और भव्य रूप में होगा।
पांचों जोड़ों का कन्यादान करने वाले रोटरी सदस्यों प्रवीण संघी, राजकुमार यादव एडवोकेट, डॉ एमएम रावत, पवन गुप्ता, नरेश गोगिया ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि रोटरी क्लब इतिहास में ये एक नई इबारत लिखी गई है, जो सालों साल याद रखी जाएगी तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, प्रवीण संघी, राजकुमार यादव एडवोकेट, डॉ एमएम रावत, पवन गुप्ता, नरेश गोगिया, विवेक अग्रवाल, संजय गर्ग, संदीप शुक्ला, नवीन गुप्ता, दिनेश गोयल एडवोकेट, हितेश वर्मा, हितेंद्र शर्मा, मनीष भारद्वाज, मोहित चौधरी, विनय मित्तल, प्रियंका संघी, डॉ ऊषा यादव, निधि वर्मा, संगीता शर्मा, रेखा रावत, नीलम चौधरी, सारिका गर्ग, गीतांजलि चौधरी, ममता गोयल, पूजा गर्ग, सुचेता गोगिया, बबीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Editor: State Desk




