नारनौल | चुनावी नतीजों पर राकेश शर्मा की प्रतिक्रिया : राष्ट्रवाद की जीत’ बताया परिणाम

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
चुनाव नतीजों पर बोले राकेश शर्मा, ‘राष्ट्रवाद की जीत’ का दावा
चुनाव नतीजों पर बोले राकेश शर्मा, ‘राष्ट्रवाद की जीत’ का दावा

नारनौल | भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा एडवोकेट ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सांप्रदायिकता की राजनीति को नकारते हुए विकास और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।

राकेश शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मजबूत व स्थिर नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल सांप्रदायिकता का सहारा लेकर सत्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

उन्होंने कहा कि आज मतदाता जागरूक हो चुका है और वह उसी पार्टी को चुनता है, जो देश और प्रदेश के विकास की बात करती है। उनके अनुसार चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि जनता अब केवल नीतियों और कार्यों के आधार पर निर्णय ले रही है।

राकेश शर्मा ने इस जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर जनता की मुहर है।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई : 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद | दो आरोपी गिरफ्तार

Array
|
नारनौल में 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
नारनौल में 1920 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1920 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिंघाणा रोड स्थित जेठू बाबा सर्विस स्टेशन के पास की गई। स.उ.नि. सुरेश कुमार (इं...
Continue Reading

नारनौल। भगवामय हुआ बंगाल, भाजपा जीत पर जश्न : पुल बाजार में व्यापारियों ने मनाई खुशी | लड्डू बांटकर जताया उत्साह

Array
|
भाजपा की जीत पर नारनौल के पुल बाजार में जश्न, व्यापारियों ने बांटे लड्डू
भाजपा की जीत पर नारनौल के पुल बाजार में जश्न, व्यापारियों ने बांटे लड्डू
नारनौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद नारनौल के पुल बाजार में भाजपा समर्थित व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नॉमिनेट पार्षद जगदीश पासी और बूथ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ...
Continue Reading

नारनौल। मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : रेडक्रॉस शिविर में 54 यूनिट रक्तदान | सीजेएम नीलम कुमारी ने किया शुभारंभ

Array
|
रक्तदाताओं को बैज लगाती सीजेएम नीलम कुमारी।
रक्तदाताओं को बैज लगाती सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रेडक्रॉस के संस्थापक ह...
Continue Reading
Advertisement

Trending