ज़िला
महेंद्रगढ़ में गैस का बड़ा खेल: सप्लाई बंद, फिर भी जल रहे चूल्हे, रोजाना 400–600 सिलेंडर कहां से आ रहे?
रेवाड़ी में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला[/caption]महेंद्रगढ़ जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बड़ा विरोधाभास सामने आ रहा है। एक तरफ प्रशासन और गैस एजेंसियां यह दावा कर रही हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर 100% OTP प्रक्रिया के तहत ही दिए जा रहे हैं और पूरी व्यवस्था पारदर्शी है, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पिछले 6 से 7 दिनों से लगभग ठप बताई जा रही है।
इसके बावजूद जिले में होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट लगातार संचालित हो रहे हैं, जिससे जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। जिले में अनुमानित 150 से 200 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालित हैं और औसतन हर इकाई में प्रतिदिन 2 से 3 सिलेंडर की खपत होती है। इस हिसाब से जिले में रोजाना करीब 400 से 600 गैस सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब कमर्शियल सप्लाई ही बंद है तो इतनी बड़ी मात्रा में गैस आखिर कहां से आ रही है, यह बड़ा सवाल बन गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई 100% OTP प्रक्रिया के तहत दी जा रही है, लेकिन इसी सिस्टम के दुरुपयोग की बात सामने आ रही है। घरेलू कनेक्शन से सिलेंडर लेकर उन्हें आगे कमर्शियल उपयोग में लाया जा रहा है और ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे कालाबाजारी की आशंका और मजबूत हो रही है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इस मामले में लगातार छापेमारी कर रहा है और जहां भी कमर्शियल गतिविधियों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग पाया जा रहा है वहां कार्रवाई की जा रही है और एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद यह खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। छोटे स्तर पर उपयोग करने वाले तो पकड़ में आ रहे हैं, लेकिन इस पूरे नेटवर्क को चलाने वाली असली कड़ी अब तक सामने नहीं आ पाई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सप्लाई बंद है, OTP सिस्टम लागू है और लगातार कार्रवाई भी हो रही है, तो फिर रोजाना सैकड़ों सिलेंडर बाजार में कैसे पहुंच रहे हैं। आखिर कौन लोग इस पूरे खेल को चला रहे हैं और सरकारी तंत्र को इसकी भनक क्यों नहीं लग पा रही।
महेंद्रगढ़ में यह मामला सिर्फ गैस की कमी का नहीं बल्कि सिस्टम के भीतर चल रहे एक बड़े खेल की ओर इशारा करता है। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचे और उन लोगों को बेनकाब करे जो नियमों को दरकिनार कर इस अवैध सप्लाई चेन को चला रहे हैं।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल3 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली1 day agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान