महेंद्रगढ़ | अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर 31 मई को सर्व जातीय महापंचायत : 36 बिरादरी से पहुंचने की अपील

रिपोर्टर: नितिन यादव
| महेंद्रगढ़
अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत
अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत

महेंद्रगढ़ | भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति की ओर से 31 मई 2026 रविवार को सर्व जातीय महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह महापंचायत सुबह 9 बजे दौगड़ा अहीर स्थित रजवाड़ा मैरिज पैलेस में आयोजित होगी।

आयोजकों ने बताया कि महापंचायत का उद्देश्य भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को मजबूत करना और समाज की एकजुटता का संदेश देना है। इसके लिए 36 बिरादरी की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना समर्थन देने की अपील की गई है।

अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति ने कहा कि यह समय अहीर रेजिमेंट निर्माण की मांग को मजबूती से उठाने का है। समिति ने समाज के सभी वर्गों से एक मंच पर आकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।

आयोजकों के अनुसार महापंचायत में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर आगामी रणनीति और जनसमर्थन पर भी चर्चा की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश : विधायक कंवर सिंह यादव और एसडीएम योगेश सैनी ने खिलाड़ियों के साथ लगाई रेस

सुशील शर्मा
|
नशामुक्ति संदेश के साथ आयोजित रेस प्रतियोगिता में भाग लेते युवा खिलाड़ी।
नशामुक्ति संदेश के साथ आयोजित रेस प्रतियोगिता में भाग लेते युवा खिलाड़ी।
महेंद्रगढ़ | खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़ में बाबा मेडिकल स्टोर द्वारा आयोजित रेस प्रतियोगिता के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव एवं एसडीएम योगेश सैनी ने...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू : 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ | 22 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में बीएलओ और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में बीएलओ और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देते निर्वाचन पंजीयन अधिकारी योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के राजकीय ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन : युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में वीर सावरकर जयंती समारोह के दौरान युवाओं को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव।
महेंद्रगढ़ में वीर सावरकर जयंती समारोह के दौरान युवाओं को संबोधित करते विधायक कंवर सिंह यादव।
महेंद्रगढ़। माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में तथा बीएमडी फाउंडेशन महेंद्रगढ़ के सहयोग से नालंदा इंस्टीट्यूट महेंद्रगढ़ में वीर सावरकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्रभक्ति...
Continue Reading
Advertisement

Trending