ज़िला
फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल
फतेहाबाद | भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में भाखड़ा नहर में गिरे 18 वर्षीय युवक राहुल उर्फ धोनी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक की तलाश में परिजन, ग्रामीण और प्रशासन लगातार जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। युवक के नहर में बहकर आगे निकल जाने की आशंका के चलते काजलहेड़ी हेड पर भी जाल लगाया गया है, ताकि उसका पता लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को भूना के वार्ड नंबर 13 निवासी राहुल उर्फ धोनी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार सहित भाखड़ा नहर में गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल ने कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह डूब गया और पानी के साथ बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और भूना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर को भी बुलाया गया और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन राहुल का कोई पता नहीं चल सका। राहुल भूना में एक हेयर सैलून पर काम सीख रहा था। दो दिनों से लगातार तलाशी अभियान जारी रहा। परिजन और ग्रामीण लगातार नहर में युवक की खोज में जुटे हुए हैं।
भूना निवासी महेंद्र सिंह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है। दो बेटों में बड़ा नसीब (20) जबकि छोटा राहुल (18) है। राहुल के दादा रामकुमार सरकारी पिओन रह चुके हैं।
भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि भाखड़ा नहर में गिरे युवक की तलाश के लिए लगातार अभियान चल रहा है। मगर अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। युवक के मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई हो सकेगी।
रोहतक | पति और उसकी प्रेमिका पर पत्नी की हत्या का आरोप : रोहतक में महिला का गला घोंटकर मर्डर | शव के पास रातभर रहे दो मासूम बच्चे
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे
फतेहाबाद | महिला क्लीनिक-सब सेंटरों का उद्घाटन हुआ : मंत्री कृष्ण के साथ कांग्रेस MLA भी रहे मौजूद
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी19 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा