ज़िला
फतेहाबाद | महिला क्लीनिक-सब सेंटरों का उद्घाटन हुआ : मंत्री कृष्ण के साथ कांग्रेस MLA भी रहे मौजूद
फतेहाबाद | हरियाणा सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी आज दोपहर बाद फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां स्वास्थ्य विभाग के प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ व शिलान्यास समारोह में बतौर चीफ गेस्ट भाग लिया। इन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व शुभारंभ पंचकुला से सीएम नायब सैनी ने ऑनलाइन किया। जिला स्तर पर लघु सचिवालय में कार्यक्रम हुआ।

फतेहाबाद में स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद मंत्री कृष्ण बेदी और अन्य अतिथि।
कार्यक्रम में रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह, बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक दुड़ाराम मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री कृष्ण बेदी ने मीडिया से बातचीत में फतेहाबाद जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की अगली बार स्टेट्स रिपोर्ट लेकर आने का दावा किया।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बाद कांग्रेस से निलंबित रतिया विधायक जरनैल सिंह का लगातार कद बढ़ रहा है। उन्हें रतिया ही नहीं बल्कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी बतौर विशेष मेहमान शामिल किया जा रहा है।
अब लगातार चौथा मौका रहा, जब सरकारी कार्यक्रम में जरनैल सिंह को आमंत्रित किया गया।
अब लगातार चौथा मौका रहा, जब सरकारी कार्यक्रम में जरनैल सिंह को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में गांव ढांड, बनावाली, भड़ोलावाली, ढाबी कलां, अलीका और जिला सिविल अस्पताल के परिसर में बनने वाले अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त जिला नागरिक अस्पताल में बने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार क्लिनिक, गांव अहली सदर के सब सेंटर और भूथन कलां में बनी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के भवन का उद्घाटन किया गया।
इन प्रोजेक्ट्स पर 5 करोड़ रुपए से अधिक खर्च आया है। प्रत्येक सब सेंटर के निर्माण पर लगभग 55.50 लाख रुपए की लागत आएगी।
इस मौके पर नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, भट्टू पंचायत समिति चेयरपर्सन अनु सरबटा, वाइस चेयरमैन बंसीलाल, जिला महामंत्री विकास ललौदा, चंद्रप्रकाश बोस्ती, सिविल सर्जन डॉ.बुधराम, पंकज पसरीजा समेत कई बीजेपी पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे
फतेहाबाद | 60 किलो डोडापोस्त के साथ पकड़े पंजाब के 2 तस्कर : राजस्थान के नागौर-जोधपुर रोड से बोलेरो में लाए | फतेहाबाद CIA ने पकड़ा
फतेहाबाद | कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज पहुंचेंगे फतेहाबाद : स्वास्थ्य प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ पर रहेंगे मौजूद | रतिया में दुग्गल-जरनैल दोनों की लगाई ड्यूटी
-
नारनौल6 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी6 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नांगल चौधरी6 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन