ज़िला
रोहतक | पति और उसकी प्रेमिका पर पत्नी की हत्या का आरोप : रोहतक में महिला का गला घोंटकर मर्डर | शव के पास रातभर रहे दो मासूम बच्चे
रोहतक | एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप महिला के पति और उसकी गलफ्रेंड पर लगा है। आरोप है कि दोनों ने रस्सी से गला घोंट कर इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद दोनों महिला की डेडबॉडी घर में ही छोड़कर फरार हो गए।
रात भर महिला के 2 बच्चे उसकी डेडबॉडी के पास ही कमरे में रहे। सुबह होने पर आसपास के लोगों को वारदात का पता चला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और मौके पर जुटे लोग।
पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल, पुलिस महिला के पति और उसकी गर्लफ्रेंड की तलाश कर रही है। साथ ही पता किया जा रहा है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ।
मृतका की पहचान करीब 34 वर्षीय चिंकी पत्नी गोविंद निवासी नेहरू कॉलानी के रूप में हुई। चिंकी का पति गोविंद टाटा कंपनी में काम करता है। गुरुवार की रात को गोविंद की प्रेमिका घर पर आई हुई थी। गोविंद और उसकी प्रेमिका के बीच अवैध संबंध होने का पत्नी चिंकी को शक था। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।
मृतका के परिवार के मुताबिक, आरोप है कि झगड़े के बाद गोविंद ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने का योजना बनाई, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद दोनों डेडबॉडी को बच्चों के पास कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए।
रात भर बच्चे डेडबॉडी के पास ही रहे। शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोग गोविंद के घर पहुंचे तो घटना का पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
गोविंद और मृतका चिंकी के 2 बच्चे है। वारदात के दौरान दोनों बच्चे घर पर ही थे। पुलिस ने दोनों बच्चों से भी बातचीत की है। मां की मौत और पिता के फरार होने से दोनों बच्चे गुमसुम है। वे न तो ज्यादा किसी से बात कर रहे है और ना ही कुछ खा पी रहे है। फिलहाल, दोनों को चिंकी के रिश्तेदारों के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
सिटी थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पता किया जा रहा है कि जो लड़की रात में गोविंद के साथ थी, वह कौन है और कहां की रहने वाली है। इस पूरे मामले में उसकी भूमिका क्या है।
फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल
फरीदाबाद | पानी का बिल भरने के नाम पर 8.53 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना सेंट्रल ने पंजाब से 2 आरोपी दबोचे
फतेहाबाद | महिला क्लीनिक-सब सेंटरों का उद्घाटन हुआ : मंत्री कृष्ण के साथ कांग्रेस MLA भी रहे मौजूद
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
नांगल चौधरी7 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी19 hours agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 10वीं के होनहार छात्र ने एसपी से की मुलाकात : आईपीएस बनने का सपना, जिले के टॉपर दीपांशु को मिला मार्गदर्शन
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी