ज़िला
फरीदाबाद | पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी : साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद | पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सूरज गुप्ता(19) वासी अशोक नगर दिल्ली के रुप में हुई है। जिसके खाता में ठगी के 20,000 रुपये आये थे।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मुजेसर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका प्रिन्टिंग मशीन पेपर बोक्स का काम है, उसने एक फैक्ट्री नंगला गुजरान में भी लगा रखी है। 22.05.2026 को शाम के समय उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया कि इंडिया मार्ट से मोबाइल नंबर लिया है और उसको हर महीने पेपर बॉक्स के 40,000 डिब्बे बनवाने हैं।
फिर 25 मई को उसी नंबर से कॉल आया और कहा कि आपकी मैटिरियल की पेमेंट करने के लिए वेंडर कोड को ओपन करना है, जिसके लिए आपको पहले कुछ पैसे डालने होगें, जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो द्वारा बताए खातो में कुल 1,45,000 रुपये भेज दिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। वह नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करता है, जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फतेहाबाद | मानवता की मिसाल : रतिया ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया
फतेहाबाद | भाखड़ा-नहर में गिरे युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं : फतेहाबाद में कार समेत गिरा था राहुल
रोहतक | पति और उसकी प्रेमिका पर पत्नी की हत्या का आरोप : रोहतक में महिला का गला घोंटकर मर्डर | शव के पास रातभर रहे दो मासूम बच्चे
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
सतनाली3 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। वेदों की ओर लौटने का संकल्प : वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ की नई टीम का गठन | महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे
-
नारनौल1 day agoनारनौल | रेवाड़ी रोड के कैलाश नगर में निर्माणाधीन सड़क को लेकर नगर परिषद घिरी सवालों में : लोगों ने उठाई पारदर्शिता की मांग