नांगल चौधरी। रोहताश जांगड़ा के चेयरमैन बनने पर जांगिड़ समाज में खुशी की लहर : लड्डू बांटकर मनाया जश्न

रिपोर्टर: मंजीत सोनी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी में रोहताश जांगड़ा की नियुक्ति पर जांगिड़ समाज के लोग जश्न मनाते हुए।
नांगल चौधरी में रोहताश जांगड़ा की नियुक्ति पर जांगिड़ समाज के लोग जश्न मनाते हुए।

नांगल चौधरी। आज शाम जांगिड़ भवन नांगल चौधरी में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था, नांगल चौधरी की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा रोहताश जांगड़ा को श्रमिक कल्याण निगम का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

सभा को संबोधित करते हुए हनुमान प्रसाद (पूर्व प्रधान) एवं रामोतार जांगिड़ (पूर्व खजांची) ने कहा कि रोहताश जांगड़ा की यह नियुक्ति समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में श्रमिकों के हितों को और मजबूती मिलेगी।

बैठक के दौरान संस्था के चल रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर पुनः बैठक आयोजित कर संस्था की भावी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभा का समापन किया गया।

सभा में हनुमान प्रसाद (पूर्व प्रधान), रामोतार जांगिड़ (पूर्व खजांची), विद्यासागर जांगिड़ (अध्यक्ष), धनश्याम जांगिड़ (उपाध्यक्ष), जगदीश जांगिड़ (सचिव), काशीराम जांगिड़ (खजांची), सुरेश जांगिड़ टोपीवाले (सचिव, निर्माण कमेटी), पंचम सिंह जांगिड़ (पूर्व प्रधान), महावीर मास्टर (पूर्व सचिव), राजेश जांगिड़ (ब्लॉक अध्यक्ष), रामसिंह जांगिरोहताश जांगड़ा श्रमिक कल्याण निगम चेयरमैनड़, प्रकाश जांगिड़ तथा बजरंग लाल जांगिड़ उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ

मंजीत सोनी
|
भोजावास के सरस्वती स्कूल में आयोजित आर्य वीरांगना आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर में भाग लेती बालिकाएं
भोजावास के सरस्वती स्कूल में आयोजित आर्य वीरांगना आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर में भाग लेती बालिकाएं
नांगल चौधरी। क्षेत्र के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोजावास में आर्य समाज नांगल चौधरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय आर्य वीरांगना चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का रविवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का छोटी काशी धाम कमानिया में भव्य स्वागत : मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित

रामपाल फ़ौजी
|
छोटी काशी धाम कमानिया में नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का सम्मान करते मंदिर कमेटी के सदस्य।
छोटी काशी धाम कमानिया में नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव का सम्मान करते मंदिर कमेटी के सदस्य।
नांगल चौधरी। नव चयनित आईएएस नीतीश कुमार यादव ने श्री रामनाथ छोटी काशी धाम कमानिया पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्री रामनाथ छोटी काशी मंदिर कमेटी तथा छोटी काशी जनसेवा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान

मंजीत सोनी
|
सुधीर चौधरी
सुधीर चौधरी
नांगल चौधरी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब नांगल चौधरी में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पूरे नगरपालिका क्षेत्र को हाईटेक निगरानी व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुधीर ...
Continue Reading
Advertisement

Trending