नारनौल। 315 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक निस्तारण के लिए सोनीपत भेजा : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त | जारी रहेगा विशेष अभियान

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में जब्त की गई प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक को सुरक्षित निस्तारण के लिए सोनीपत ले जाता वाहन।
नारनौल में जब्त की गई प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक को सुरक्षित निस्तारण के लिए सोनीपत ले जाता वाहन।

नारनौल। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद के सहयोग से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

आज कुल 315 किलोग्राम जब्त सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री को सुरक्षित निस्तारण के लिए जेबीएम एनवायरो वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, ताजपुर, मुरथल, जिला सोनीपत भेजा गया। क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

“लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट” की भावना के अनुरूप क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं बिक्री पूर्णतः बंद करें।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य एवं पशुओं के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इसके कारण भूमि, जल एवं वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है। नागरिकों से आग्रह है कि वे कपड़े, जूट, कागज, धातु (मेटल) एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाकर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

साथ ही, यदि कहीं प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

आमजन से सहयोग की अपील की गई है कि वे भंडारे/छबील, जल सेवा इत्यादि में प्लास्टिक प्लेटों व गिलासों का उपयोग न करें। पकड़े जाने पर जुर्माना व सजा दोनों का प्रावधान है। अतः सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में सहयोग करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। हरियाणा सरकार की स्वामित्व योजना के नाम पर नारनौल नगर परिषद की करोड़ों रुपये मूल्य की व्यावसायिक दुकानों में बड़ा खेला होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वर्षों से ऑब्जेक्शन लगाकर रोकी गई फाइलों पर अचानक आई तेजी ने नगर परिषद के गलियारों से लेकर...
Continue Reading

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : घर-घर जाकर करें सत्यापन | एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह | बीएलओ को दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना के बीएलओ की बैठक लेते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
कनीना के बीएलओ की बैठक लेते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।
नारनौल | लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मतदाता सूची के...
Continue Reading

नारनौल | पेरिस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शोध पत्र प्रस्तुत कर : नेहा शर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

रामचन्द्र सैनी
|
पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेतीं कुमारी नेहा शर्मा।
पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लेतीं कुमारी नेहा शर्मा।
नारनौल | फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित अभ्यर्थी के रूप में भाग लेने पर कुमारी नेहा शर्मा को गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान एवं वरिष...
Continue Reading
Advertisement

Trending