नूंह | जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ : एक तस्कर घायल

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद पिकअप और गोवंश।

नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। घायल आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र दीनू निवासी भूतकावास, धोलागढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

उसका इलाज शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में चल रहा है।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान गोवंश से भरी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया।

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा किया। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जमशेद के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप, एक देशी कट्टा और सात गोवंश बरामद किए हैं। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। घायल आरोपी से पूछताछ के बाद गो-तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | वोटर लिस्ट की शुद्धिकरण अभियान शुरू : 15 जून से फील्ड में उतरेंगे BLO आदेश जारी

राजेश भाम्भू
|
मीडिया से बातचीत करते डीसी डॉ. विवेक भारती।
मीडिया से बातचीत करते डीसी डॉ. विवेक भारती।
फतेहाबाद | 5 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई तक को योग्यता तिथि माना जाएगा। यानी कोई नागरिक 1 जुलाई को 18 साल का होगा, तो वह अपना वोट बनवाकर एसआईआर में शामिल हो सकेगा। एसआईआर अभियान को लेकर डीसी डॉ.विवेक भ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | दादरी मेडिकल कॉलेज का नाम होगा राव तुलाराम मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य ढांचे पर 104 करोड़ के कार्य | 766 नई स्वास्थ्य सुविधाओं को मंजूरी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चरखी दादरी मेडिकल कॉलेज के नामकरण संबंधी घोषणा करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
चरखी दादरी मेडिकल कॉलेज के नामकरण संबंधी घोषणा करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने दक्षिण हरियाणा को एक और बड़ी सौगात देते हुए चरखी दादरी में निर्माणाधीन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर रखने का फैसला किया है। यह घोषणा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्र...
Continue Reading

फतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद पुलिस द्वारा बरामद अफीम और गिरफ्तार आरोपी।
फतेहाबाद पुलिस द्वारा बरामद अफीम और गिरफ्तार आरोपी।
फतेहाबाद | पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे "नशा मुक्त फतेहाबाद अभियान" के तहत फतेहाबाद पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जिला की क्राइम यूनिट सीआईए फतेहाबाद एवं एएनसी टीम ने अलग-अलग दो मामलों में...
Continue Reading
Advertisement

Trending