ज़िला
निजामपुर | सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान : रणवीर राड़ व छोटेलाल चंदेला का अभिनंदन | युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश
निजामपुर | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए रणवीर सिंह राड़ तथा केनरा बैंक से सेवानिवृत्त हुए छोटेलाल चंदेला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन खंड निजामपुर के प्रधान विक्रम पहलवान ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह राड़ और छोटेलाल चंदेला ने अपने सेवा काल के अनुभव उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विक्रम पहलवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा देश सेवा का जज्बा अपने मन में बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना आवश्यक है। साथ ही युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
निजामपुर। शोक के बीच जनचिंता के मुद्दों पर बोले दुष्यंत चौटाला : महंगाई और खाद संकट पर जताई चिंता
निजामपुर | फैसलाशुदा और अदम पता मुकदमों की केस प्रॉपर्टी का निस्तारण : शराब, हथियार और फोरेंसिक साक्ष्य किए नष्ट
निजामपुर | बिजली का लोहे का पोल टूटा : ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल19 hours agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत