नारनौल | विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम सभाओं में जल प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा : पेयजल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी पंचायतें

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” थीम के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव (O&M) की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके तहत ग्राम पंचायतों, ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों तथा विभागीय अधिकारियों के बीच साझा घोषणा-पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की नई O&M नीति को जिले की ग्राम पंचायतों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। इस नीति का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में स्थानीय भागीदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करना है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन (WSSO) के जिला सलाहकार मंगतु राम सरसवा ने बताया कि जिले में कुल 343 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 39 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति सिंगल विलेज स्कीम तथा 304 ग्राम पंचायतों में मल्टीपल विलेज स्कीम के माध्यम से की जा रही है, जिनमें एक महाग्राम भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि नई O&M नीति के संबंध में ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर जागरूक किया जा चुका है। सरपंचों की अध्यक्षता में ग्राम सभाओं और बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम जल एवं सीवरेज समिति (VWSC) द्वारा पेयजल प्रबंधन एवं रखरखाव कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से संचालित किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसे ग्राम सभा से अनुमोदित कराया जाएगा। इसके बाद तैयार किए गए साझा घोषणा-पत्र पर सरपंच एवं ग्राम पंचायत प्रथम पक्ष, पंप ऑपरेटर साक्षी तथा ग्राम जल एवं सीवरेज समिति द्वितीय पक्ष के रूप में हस्ताक्षर करेंगे।

योजना के तहत गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का संचालन एवं रखरखाव ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण समुदाय द्वारा किया जाएगा। इसमें मोटरों और विद्युत उपकरणों का रखरखाव, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत तथा अन्य छोटे-मोटे रखरखाव कार्य स्थानीय स्तर पर ही किए जाएंगे।

रखरखाव कार्यों के लिए तैयार किए गए अनुमान की कुल राशि का एक-चौथाई भाग अग्रिम रूप से ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशि पंचायत के लिए इंडियन बैंक में खोले गए विशेष खाते में जमा की जाएगी।

इसके अलावा स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं गांवों में पेयजल शुल्क एवं बिल एकत्रित करेंगी और इस राशि का उपयोग भी पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव में किया जाएगा। वहीं जलघर निर्माण, नई पाइपलाइन बिछाने, बड़ी मरम्मत, विद्युत अवसंरचना से जुड़े कार्य तथा बिजली बिलों का भुगतान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ही किया जाता रहेगा।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading

नारनौल | साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाला निजी बैंक का सेल्स ऑफिसर गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
नारनौल। साइबर थाना नारनौल की पुलिस टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक निजी बैंक के सेल्स ऑफिसर (मैनेजर) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो जालंधर के फुटगल च...
Continue Reading
Advertisement

Trending