ज़िला
फरीदाबाद | CBI अधिकारी बनकर 1.24 करोड़ की साइबर ठगी : जयपुर से खाताधारक गिरफ्तार | खाते में मिले 32 लाख रुपये
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों द्वारा खुद को CBI अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से करीब 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जयपुर से एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जिसके बैंक खाते में ठगी की रकम के लगभग 32 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को पुलिस ने 3 जून को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित (59) निवासी आदर्श नगर, रायपुर राजस्थान, हाल निवासी त्रिपोलिया बाजार जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था, जिसका इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-85 फरीदाबाद निवासी एक वरिष्ठ नागरिक ने शिकायत दी थी कि 30 मार्च 2026 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को CBI अधिकारी बताया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को डराया कि उसके नाम से बेंगलुरु में एक बैंक खाता संचालित हो रहा है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में किया गया है।
ठगों ने पीड़ित को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए कहा कि उसकी संपत्ति और बैंक खातों में जमा धनराशि की जांच करनी होगी। इसके लिए RBI और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए रकम निर्धारित खातों में जमा कराने को कहा गया। ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
शिकायतकर्ता को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने RBI, आयकर विभाग और सर्वोच्च न्यायालय की मोहर लगे फर्जी दस्तावेज भी भेजे। लगातार मानसिक दबाव और डर के माहौल में पीड़ित ने अप्रैल 2026 के दौरान अपने अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।
बाद में जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की तकनीकी पड़ताल की, जिसमें आरोपी अमित का नाम सामने आया। पुलिस को पता चला कि उसके खाते में ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा ट्रांसफर हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी कीमती पत्थरों के व्यापार से जुड़ा हुआ है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा ठगी की रकम किन-किन खातों में भेजी गई। साइबर थाना सेंट्रल की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
चंडीगढ़ | 661 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन : 3 IAS और 1 IFS अधिकारी के ठिकानों पर रेड, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज
फतेहाबाद | चालान काटने पर किसानों ने लगाया जाम : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध | सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल21 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?