ज़िला
नारनौल | बाबा निहालचंद मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित : 46 यूनिट रक्त एकत्रित
नारनौल | ग्राम पटीकरा स्थित बाबा निहालचंद मंदिर परिसर में आज ‘समस्त ग्रामवासी, पटीकरा की तरफ से एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे के साथ-साथ 21वें रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर के दौरान कुल 46 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के जीवन को बचाने के काम आएगा। खूनदान करने वाले रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। पुरुषों के साथ-साथ महिला रक्तदाताओं ने भी इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों की देखरेख में सुचारू रूप से रक्तदान संपन्न कराया गया।
जागरूक करने के लिए बांटे गए हेलमेट – सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों द्वारा इस बार एक अनूठी पहल की गई। शिविर में सबसे पहले पहुंचने वाले प्रथम 20 रक्तदाताओं को प्रोत्साहन और सुरक्षा के रूप में हेलमेट भेंट किए गए।
इन गणमान्य युवाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति – रक्तदान शिविर और भंडारे को सुचारू रूप से चलाने में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मनपाल यादव संदीप यादव, अनिल यादव, नीतीश यादव, मुकेश विनोद टोनी मुकुल यादव, आदर्श यादव, निशांत यादव, यशवीर यादव और रवि यादव उपस्थित रहे। इन सभी युवाओं ने रक्तदाताओं की हौसलाअफजाई की और शिविर प्रबंधन में अपना विशेष योगदान दिया।
संस्था के सदस्य संदीप राव ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ बाबा निहालचंद मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन रहा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पटीकरा के समस्त ग्रामवासियों, स्थानीय युवाओं और डॉक्टरों की टीम का विशेष सहयोग रहा।
नारनौल | जल संरक्षण अभियान तेज : 7 अवैध कनेक्शन काटे | 3 उपभोक्ताओं को नोटिस
नारनौल | राज्य टॉपर बेटियों दीपिका और दीपिका मेघवाल का सम्मान : अंबेडकर भवन में हुआ भव्य समारोह | 11-11 हजार रुपये देकर बढ़ाया उत्साह
नारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश