नारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नारनौल
डॉ. अभय सिंह यादव से मिलतीं प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता।
डॉ. अभय सिंह यादव से मिलतीं प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता।

नारनौल। हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को नारनौल में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के नारनौल स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्रनाथ शर्मा तथा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव भी मौजूद रहे।

भाजपा हरियाणा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. अभय सिंह यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना वहीं डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और सुझाव संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उधर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर मुलाकात का उल्लेख करते हुए लिखा कि उन्हें अपनी पार्टी की माननीया प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता का अपने निवास स्थान पर स्वागत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का नेतृत्व पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने की दिशा में सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह के बाद प्रदेश नेतृत्व का वरिष्ठ नेता डॉ. अभय सिंह यादव के निवास पर पहुंचना संगठन में समन्वय, संवाद और एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। दोनों नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेशों में भी संगठन को मजबूत बनाने, वरिष्ठ नेताओं के सम्मान और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

नारनौल में हुई यह मुलाकात आज राजनीतिक चर्चाओं का विषय बनी रही और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इसे संगठनात्मक मजबूती के सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है|

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई

हरविन्द्र यादव
|
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
ग्राउंड जीरो न्यूज़ को जानकारी देता पीड़ित परिवार
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही के मामले में संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) मनीष बंसल को जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान पीड़ित अमित सैनी ने न...
Continue Reading

नारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय कार्यक्रम में शिलापट्ट पर शिलान्यास लिखे जाने को लेकर चर्चा।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारनौल दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय "नमो कमल" में हुई एक बड़ी प्रशासनिक और संगठनात्मक चूक अब सवालों के घेरे में है। जिस भवन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री स्वयं नारनौल पहुंचे थे, उसी कार्यक्रम में उनके द्वारा...
Continue Reading

नारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष

रामचन्द्र सैनी
|
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
जमीन पर बैठे मंडल अध्यक्ष
नारनौल | भाजपा के नए जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उस समय पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। एक तरफ मंच से मुख्यमंत्र...
Continue Reading
Advertisement

Trending