नारनौल | पांच वाहन चोरियों का खुलासा : शातिर आरोपी गिरफ्तार | तीन मोटरसाइकिलें बरामद

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।

नारनौल। जिला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर पांच वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने 8 जून को आरोपी मोनू निवासी कुतबापुर, नारनौल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से कुल पांच मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने की वारदातों को कबूल किया है। इनमें तीन मामले थाना शहर नारनौल, एक मामला थाना अटेली तथा एक मामला रेवाड़ी क्षेत्र से संबंधित बताया गया है।

पहली वारदात में शिकायतकर्ता हरिकृष्ण निवासी डोहर कलां ने ऑनलाइन शिकायत देकर बताया था कि 2 जून को सुबह करीब साढ़े सात बजे रघुनाथपुरा पुलिस फायरिंग रेंज नारनौल के पास स्थित खालड़ा मंदिर की पार्किंग से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया था।

दूसरी वारदात में मंगतू राम निवासी गांव पालड़ी ने शिकायत दी थी कि 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल खालड़ा मंदिर नारनौल में खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

तीसरे मामले में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव बाडसवास निवासी रामजीलाल ने पुलिस को बताया था कि वह अपने बच्चे से मिलने नारनौल आया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा चौक पर खड़ी की थी, जहां से वाहन चोरी हो गया।

पुलिस जांच में आरोपी ने दो अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। इनमें थाना अटेली क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल, जो पहले ही रेवाड़ी से बरामद की जा चुकी है, तथा रेवाड़ी क्षेत्र से स्कूटी चोरी करने का मामला शामिल है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी आरोपी से गहन पूछताछ कर रहे हैं ताकि अन्य संभावित वारदातों और चोरी के नेटवर्क से जुड़े पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां : जन-प्रतिनिधियों के साथ साझा किए विकास कार्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बैठक में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
बैठक में संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
नारनौल। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर रेस्ट हाउस में विभिन्न गांवों से आए जन-प्रतिनिधियों के साथ सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को साझा किया। इस दौरा...
Continue Reading

नारनौल। महिलाओं की आवाज बनीं भारती सैनी : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नियुक्त

हरविन्द्र यादव
|
भारती सैनी।
भारती सैनी।
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में की गई नई नियुक्तियों में नारनौल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को दक्षिण हरियाणा के लिए...
Continue Reading

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक : डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर शनिवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों क...
Continue Reading
Advertisement

Trending