ज़िला
महेंद्रगढ़ | तेज आंधी-बारिश से धौलपोश गौशाला में भारी नुकसान : दीवार गिरी | बरगद का पेड़ टीन शेड पर गिरा | गोवंश सुरक्षित
महेंद्रगढ़ | मंगलवार शाम आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। सैनीपुरा मोहल्ले स्थित धौलपोश गौशाला में प्राकृतिक आपदा के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तेज हवाओं से गौशाला की एक दीवार ढह गई, बिजली का खंभा टूट गया और एक विशाल बरगद का पेड़ टीन शेड पर गिर पड़ा। हालांकि समय रहते गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
महेंद्रगढ़ के सैनीपुरा मोहल्ले में स्थित धौलपोश गौशाला में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण गौशाला की एक दीवार गिर गई, जबकि बाहर लगा बिजली का खंभा भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा गौशाला परिसर में मौजूद एक विशाल बरगद का पेड़ टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे शेड को भी काफी नुकसान पहुंचा। उस समय शेड के नीचे गौशाला की गाड़ियां खड़ी थीं, लेकिन सौभाग्य से किसी वाहन को बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

गौशाला के प्रधान रविंद्र तिवारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण गौशाला को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं गौशाला के सचिव रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि तेज आंधी और बारिश की आशंका को देखते हुए गोवंश को पहले ही टीन शेड के नीचे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था।
यदि ऐसा नहीं किया जाता तो 700 गायों और लगभग 150 नंदियों को भी नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने समाजसेवियों और दानदाताओं से अपील करते हुए कहा कि गौशाला के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें, ताकि गोवंश की बेहतर देखभाल की जा सके। फिलहाल गौशाला प्रबंधन नुकसान का आकलन करने में जुटा है और प्रशासन से सहायता की उम्मीद कर रहा है।
नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे
सतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
अटेली | तेज आंधी-तूफान से चन्दपुरा में नुकसान : ढाणी में पेड़ गिरने से पशुशाला प्रभावित
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल7 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल3 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल22 hours agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग