फतेहाबाद | नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी : सिंचाई विभाग कार्यालय तक लाइन डालने का काम अधूरा छोड़ा | किसानों को हुआ नुकसान

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
नहर टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।
नहर टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।

फतेहाबाद | भोडियाखेड़ा में पक्की नहर टूट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रभावित किसानों में रोष नजर आया। आरोप है कि सिंचाई विभाग ने अपने कार्यालय में पीने के पानी का प्रबंध करने के लिए पाइप लाइन डाली थी।

रात को कर्मचारी काम अधूरा छोड़कर चले गए। इसके बाद नहर में पानी आते ही वह टूट गई। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के जेई, एसडीओ व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से नहर को ठीक करवाने का काम शुरू करवाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा एक दिन पहले यहां से पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। उनका आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान नहर की संरचना को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते गुरुवार रात को जैसे ही नहर में पानी आया तो वह टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में विभागीय लापरवाही साफ तौर पर दिखाई देती है।

भोडियाखेड़ा में टूटी सिरसा ब्रांच नहर को ठीक करने में जुटा जेसीबी चालक।

भोडियाखेड़ा में टूटी सिरसा ब्रांच नहर को ठीक करने में जुटा जेसीबी चालक।

वहीं, सिंचाई विभाग के जेई का कहना है कि नहर में अचानक पानी का दबाव बढ़ने के कारण यह नुकसान हुआ है। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं, किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।

लीकेज हो गई थी-एसडीओ

सिंचाई विभाग के एसडीओ राजबीर सिंह ने बताया कि नहर लीकिज हो गई थी। जैसे ही मुझे पता चला, मैं मौके पर गया। इसके बाद जेसीबी बुलाकर नहर की मरम्मत करवा दी गई है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीआईए नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ : दो आरोपी घायल | पांच ऊंट बरामद

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में द...
Continue Reading

फतेहाबाद | बराला-बबली की रस्साकशी में पिछड़ा टोहाना : चेयरमैनी की दौड़ में फिर फिसला

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न निगमों, बोर्डों और प्राधिकरणों में लगातार की जा रही नियुक्तियों के बीच फतेहाबाद जिले का टोहाना विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर राजनीतिक प्रतिनिधित्व की दौड़ में पीछे रह गया है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—फतेहाब...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | बुचावास टोल के पास बड़ा हादसा : खड़े ट्रक में घुसी वॉल्वो बस | चालक-सहायक समेत 2 की मौत

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-152डी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के मनाली से राजस्थान के जयपुर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस गांव बुचावास टोल के पास सड़क किनारे खड़े लोहे के एंगल से लदे ट्रक मे...
Continue Reading
Advertisement

Trending