नारनौल | वीआईपी व्यवस्थाओं के साथ पूरी हुई सोमनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं ने जताया सरकार का आभार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
यात्रा पूरी करके रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचे श्रद्धालु
यात्रा पूरी करके रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंचे श्रद्धालु

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 8 जून को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 1100 श्रद्धालुओं की स्पेशल ट्रेन को कुरुक्षेत्र से हरी झंडी दिखाकर गुजरात के सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना किया था। सोमनाथ यात्रा में महेंद्रगढ़ जिला से 54 श्रद्धालु रेवाड़ी स्टेशन से शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने बुधवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान सोमनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद शुक्रवार को सभी श्रद्धालु यात्रा पूरी करके सकुशल वापसी अपने घर पहुंचे।

तीर्थ यात्रियों ने बताया कि यह सरकार की अनूठी योजना है कि उनको फ्री में तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब लोगों की भी धार्मिक भावनाओं और आस्था को समझा है। यात्रा के दौरान सरकार द्वारा की गई वीआईपी व्यवस्थाओं को देखकर सभी यात्रियों ने भाव विभोर होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

सोमनाथ तीर्थ यात्रा से वापिस लौटे श्रद्धालु बोले कि हम सौभाग्यशाली हैं, जो सरकार की इतनी अच्छी व्यवस्थाओं के बीच बिना किसी खर्च के पहले ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके आए हैं। वे कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि सोमनाथ मंदिर के दर्शन निशुल्क कर पाएंगे। यात्रियों ने भोजन के साथ-साथ यात्रा के लिए वाहनों और ठहरने, भोजन के लिए की गई शानदार व्यवस्था पर भी हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और गुजरात की सरकार का आभार प्रकट किया है।

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट व गुजरात सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ दर्शन व जलाभिषेक करवाने के लिए वीआईपी व्यवस्था की गई थी।वीआईपी व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सभी श्रद्धालुओं को गुजरात सरकार व ट्रस्ट की तरफ से अंग वस्त्र व प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि...
Continue Reading

नारनौल | 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान : 1.04 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा | एडीसी ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
पल्स पोलियो व 'स्टॉप डायरिया कैंपेन के संबंध में बैठक लेते एडीसी तरुण कुमार पावरिया।
नारनौल। आगामी 28 से 30 जून तक चलाए जाने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026’ की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली।...
Continue Reading

नारनौल | वकालत एक नोबल प्रोफेशन है : इसे प्रसन्नता, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाइए-माननीय जस्टिस नरेश सिंह शेखावत

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल बार एसोसिएशन सम्मेलन में संबोधित करते जस्टिस नरेश सिंह शेखावत
नारनौल बार एसोसिएशन सम्मेलन में संबोधित करते जस्टिस नरेश सिंह शेखावत
नारनौल | जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह एवं अधिवक्ता सम्मेलन अत्यंत गरिमापूर्ण, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, ...
Continue Reading
Advertisement

Trending