फतेहाबाद | नहर किनारे मिली पंजाब के स्वास्थ्यकर्मी की बाइक : परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
मामले की जानकारी देते पंजाब के हेल्थ कर्मचारी भूपेंद्र सिंह के बेटे कपिल
मामले की जानकारी देते पंजाब के हेल्थ कर्मचारी भूपेंद्र सिंह के बेटे कपिल

फतेहाबाद | रतिया क्षेत्र में पंजाब स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल और चप्पल भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारी ने नहर में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी।

लापता कर्मचारी की पहचान पंजाब के मानसा जिले के बोहा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह (52) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम से लापता थे। वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए। शनिवार को उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल गांव ब्राह्मणवाला के पास भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नहर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।

नहर के किनारे पहुंचे परिजनों से जानकारी लेते पुलिस कर्मी

नहर के किनारे पहुंचे परिजनों से जानकारी लेते पुलिस कर्मी

भूपेंद्र सिंह के पिता तरसेम व बेटे कपिल ने बुढलाडा क्षेत्र के एक राजनेता पर उसके पिता पर किसी प्रकार का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।

कपिल ने बताया कि उसके पिता की बोहा में ड्यूटी है। वे हेल्थ डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उनका आरोप है कि कुछ सहकर्मियों की शिकायतों के आधार पर उसके पिता भूपेंद्र सिंह पर अनावश्यक दबाव डाला गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों का मानना है कि इसी दबाव के चलते उन्होंने नहर में कूदने जैसा कदम उठाया है।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कपिल ने बताया कि उनके पिता का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नहर क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन तथा गोताखोरों की सहायता ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

फतेहाबाद। हरियाणा में बस पलटी : महिला समेत 3 यात्रियों की मौत |12 घायल | लोग बोले-तेज रफ्तार में चला रहा था ड्राइवर

राजेश भाम्भू
|
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
फतेहाबाद। टोहाना आ रही एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। जा...
Continue Reading
Advertisement

Trending