नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।

नांगल चौधरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा निर्देशानुसार आज पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 71-नांगल चौधरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

मास्टर ट्रैनर अंग्रेजी प्रवक्ता केसरी नन्दन ने बीएलए-2 को वर्कशॉप में बताया कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक वे घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त, निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई 2026 को मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा और 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूचियों के प्रकाशन के बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे तथा आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जिनका निस्तारण 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

इस अवसर पर नांगल चौधरी बीईओ विकास जयदीप ने मतदाताओं की सहायता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में टोल-फ्री नंबर 1950 शुरू किया गया है। इस पर कोई भी मतदाता फोन कर एसआईआर के सम्बन्ध में जानकारी ले सकता है।

इस अवसर पर नांगल चौधरी निर्वाचन कानूनगो पवन कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व बीएलए मौजूद थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश : सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर | आत्मरक्षा पर विशेष जोर | वैदिक संस्कारों का संगम

रामपाल फ़ौजी
|
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
सैदअलीपुर में आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथि और प्रतिभागी।
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव सैदअलीपुर में आर्य समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय आर्य वीर चरित्र निर्माण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में आयोजित शिविर में पहले...
Continue Reading

नांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन

मंजीत सोनी
|
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
NH-148B हाईवे पर बंद पड़ी लाइटों के बीच हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोग।
नांगल चौधरी | NH-148B हाईवे पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक गांव सिलारपुर स्थित हेमंत होटल के सामने देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंबे समय से बंद पड़ी हाईवे लाइटों के कारण बाइक सवार युवक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ड...
Continue Reading
Advertisement

Trending