ज़िला
महेंद्रगढ़ में सरसों खरीद का आगाज़: मंडियों में बढ़ी रौनक, MSP से ऊपर मिल रहे दाम
नारनौल । हरविंद्र यादव
जिले में रबी सीजन की प्रमुख फसल सरसों की सरकारी खरीद शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। खरीद शुरू होते ही मंडियों में किसानों की आवाजाही तेज हो गई है और अब तक जिलेभर की मंडियों में करीब 30 हजार क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है। इनमें अकेले नारनौल मंडी में लगभग 10 हजार क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है, जिससे बाजार में अच्छी खासी हलचल देखी जा रही है।
सरकार द्वारा इस वर्ष सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन मंडियों में प्राइवेट एजेंसियों की सक्रियता के चलते किसानों को MSP से अधिक दाम मिल रहे हैं। निजी खरीददार 6300 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमत दे रहे हैं, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल बना हुआ है और वे तेजी से अपनी उपज मंडियों तक पहुंचा रहे हैं।
नारनौल मार्केट कमेटी के सचिव मुकुल यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि किसान स्वयं अपनी फसल लेकर आ सकते हैं, वहीं किसी कारणवश नहीं पहुंच पाने की स्थिति में वे अपने तीन नामित व्यक्तियों के माध्यम से भी सरसों की बिक्री कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर अन्य रबी फसलों की बात करें तो चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, हालांकि फिलहाल इन फसलों की आवक मंडियों में शुरू नहीं हुई है। आने वाले दिनों में इनके पहुंचने के साथ ही मंडियों में और अधिक रौनक बढ़ने की संभावना है।
सरसों की आवक बढ़ने और बेहतर दाम मिलने से जिले के किसानों के चेहरे पर संतोष साफ नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह प्रतिस्पर्धी खरीद जारी रही तो किसानों को इस सीजन में बेहतर आर्थिक लाभ मिल सकता है।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद