अटेली | 11 हजार लाइन से धमाकों से दहशत : लोगों ने बिजली निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
शहरवासी एसडीओ दीपक को अपनी समस्या के बारे में बताते हुए।
शहरवासी एसडीओ दीपक को अपनी समस्या के बारे में बताते हुए।

अटेली | शहरवासियों ने बिजली समस्याओं को लेकर बिजली निगम कार्यालय अटेली में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। शहरवासी संदीप जांगिड़ और मुकेश शर्मा ने बताया कि अटेली के कृष्ण कुंज के गेट के समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन जो कृष्णा कुंज में लगे ट्रांसफार्मर तक जाती है लगातार खतरा बनी हुई है।

इस लाइन में बार-बार तेज धमाके होते रहते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहता है। उन्होंने बताया कि दिनभर में एक से दो बार धमाके होने की घटनाएं सामने आती हैं जिसके कारण कई बार पशु-पक्षियों की मौत भी हो चुकी है।

साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। इन धमाकों के कारण घरों में लगे बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका हैं लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस बारे में एसडीओं दीपक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही टीम भेजकर लाइन की जांच करवाई जाएगी।

आवश्यक मरम्मत या बदलाव कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद सोनी, नवल, मुकेश जांगिड़, रोमी, बजरंग शर्मा, महेश जांगिड़, मोनू, सीताराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : कृष्ण राव ।

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आयोजित बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
अटेली में आयोजित बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता।
अटेली। मंगलवार को अटेली के आशीर्वाद गार्डन में अटेली विधानसभा के बीएलए-2 तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंच संचालन सुमेर बिहाली ने किया । बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचि...
Continue Reading

अटेली | राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे : लोगों से भी की सहयोग की अपील

जितेंद्र सोलंकी
|
राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे
राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने पक्षियों के लिए लगाए पानी के सिकोरे
अटेली | भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनसेवा मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के सिकोरे लगाए गए। इस अभियान का नेतृत्व मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन बाछौदिया ने किया। इस...
Continue Reading

अटेली | गौसेवक महिपाल सिंह खरब सम्मानित : जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करने पर छात्रा हिमांशी का भी हुआ अभिनंदन

जितेंद्र सोलंकी
|
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
गोसेवक महिपाल सिंह खरब तथा प्रतिभाशाली छात्रा हिमांशी को सम्मानित करते हुए नेताजी अतरलाल।
अटेली। तोबड़ा गांव निवासी और प्रसिद्ध गौसेवक चौधरी महिपाल सिंह खरब को बिहाली की श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला का सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर इलाके की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी नेताजी अतरलाल ने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending