ज़िला
नूंह | खेलो मेवात 2.0 का आगाज : डीसी इलेवन ने 9 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला | मानवेंद्र सिंह की 88 रन की तूफानी पारी
नूंह | जिले में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेलो मेवात 2.0’ का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। गांव शाहपुर नांगली स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अखिल पिलानी ने किया। उद्घाटन अवसर पर डीसी इलेवन नूंह और एजुकेशन इलेवन के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया, जिसमें डीसी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशन इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी इलेवन नूंह ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 9.3 ओवर में एक विकेट खोकर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जीत के सबसे बड़े नायक मानवेंद्र सिंह रहे, जिन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 88 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। एसीयूटी अमितेज पांगती ने भी 14 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सुरेश (भोला) ने 9 रन का योगदान दिया।

खेलो मेवात 2.0 के उद्घाटन मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते मानवेंद्र सिंह के साथ उपायुक्त अखिल पिलानी।
एजुकेशन इलेवन की ओर से जितेंद्र ने एकमात्र विकेट हासिल किया, लेकिन डीसी इलेवन के बल्लेबाजों के सामने विपक्षी गेंदबाज बेअसर साबित हुए। शानदार प्रदर्शन के लिए मानवेंद्र सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

खेल प्रेमियों और दर्शकों ने भी रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। उद्घाटन मैच में मिली शानदार जीत से डीसी इलेवन का मनोबल बढ़ा है और आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
नूंह। मतदाता सूची अभियान में बड़ी लापरवाही का आरोप : बीएलओ पर एफआईआर की सिफारिश
फतेहाबाद | भाजपा-कांग्रेस पर बरसीं सुनैना चौटाला : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी : पेट्रोल पंप कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार | साइबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल5 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | दोस्तपुर में भीषण आग : फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी | ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
-
नारनौल5 days agoनारनौल | नगर परिषद या घोटाला परिषद : स्ट्रीट लाइट ठेके में बड़ा खेल | छह महीने बाद भी FCC की मंजूरी नहीं
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | डीडीपीओ के समर्थन में उतरे कर्मचारी : निलंबन की सिफारिश पर उठाए सवाल | CM को भेजा सामूहिक ज्ञापन