नारनौल | रामबास की छात्रा दीपिका ने CBSE 10वीं में 82% अंक हासिल किए : ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया मान

रिपोर्टर:
|
गांव रामबास की बेटी दीपिका ने किया नाम रोशन, 82% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन
गांव रामबास की बेटी दीपिका ने किया नाम रोशन, 82% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन

गांव रामबास की होनहार छात्रा दीपिका ने CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में 82% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। दीपिका ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल की छात्रा है, जिसकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दीपिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

दीपिका की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना है। उसके दादा बंशीधर ने बताया कि दीपिका ने घर के कामों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया और इसी मेहनत का परिणाम है कि उसने अच्छे अंक प्राप्त किए।

इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताते हुए परिजनों ने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending