नारनौल | बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप : ट्रांसफार्मर में लगातार लग रही आग | शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नारनौल
नारनौल के कबीला संधीवाड़ा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पीछे उठती आग की लपटें।

नारनौल | मोहल्ला कबीला संधीवाड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर के पास ट्रांसफार्मर और बिजली की तारों पर फैली बेलों को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद बिजली विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मोहल्लावासी मनीष ने बताया कि विभाग को बार-बार इस समस्या की सूचना दी गई लेकिन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि बिजली विभाग आंखें बंद कर बैठा हुआ है और लोगों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

चेक कर रहे हैं कहकर विभाग शांत, चौथे दिन भी ट्रांसफार्मर के पीछे लगी आग।

चेक कर रहे हैं कहकर विभाग शांत, चौथे दिन भी ट्रांसफार्मर के पीछे लगी आग।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले लगातार चार दिनों से ट्रांसफार्मर के पीछे वाले हिस्से में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने न तो मौके का निरीक्षण किया और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास किया। लोगों का कहना है कि बिजली की तारों में उलझी बेलों और ट्रांसफार्मर के आसपास फैली झाड़ियों के कारण शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या नारनौल का बिजली विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या फिर प्रदेश के बिजली मंत्री द्वारा सुरक्षा और रखरखाव को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन करने में विभाग पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों के आसपास फैली बेलों को हटाया जाए तथा आग लगने के कारणों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।

अब देखना यह होगा कि इस गंभीर मामले में बिजली मंत्री और विभागीय अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर लोगों को किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही राहत मिल पाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending