फरीदाबाद शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 34.05 लाख की ठगी : 2 आरोपी गिरफ्तार | साइबर थाना NIT की कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद
फरीदाबाद में साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद में साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34 लाख 5 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें साइबर थाना NIT की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 अप्रैल को यह कार्रवाई की गई, जिससे एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु (26) और ओमबीर (19) निवासी सेवा ग्राम कॉलोनी, कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी पीड़ित ने शिकायत दी थी कि 17 अगस्त 2025 को फेसबुक पर उसे स्टॉक मार्केट से संबंधित एक मास्टर क्लास का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। इस ग्रुप में उसे निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया और अधिक मुनाफे का लालच दिया गया, जिसके झांसे में आकर उसने कुल 34,05,000 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन उसे कोई भी रकम वापस नहीं मिली।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल की गई सिम हिमांशु के फोन में चल रही थी, जबकि ओमबीर टेलीग्राम के जरिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के संपर्क में था। ओमबीर ने ही मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कर विदेशी ठगों को फोन का एक्सेस उपलब्ध करवाया था, जिसके जरिए पूरी ठगी को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और अलग-अलग काम करते थे, जिनमें हिमांशु ड्राइविंग और ओमबीर सेल-परचेज का कार्य करता है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे साइबर गिरोह और अन्य शामिल लोगों का खुलासा किया जा सके।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद। हरियाणा में बस पलटी : महिला समेत 3 यात्रियों की मौत |12 घायल | लोग बोले-तेज रफ्तार में चला रहा था ड्राइवर

राजेश भाम्भू
|
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौके पर पहुंचे।
फतेहाबाद। टोहाना आ रही एक 52 सीटर प्राइवेट बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया है। जा...
Continue Reading

फतेहाबाद | निसंतान युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड : डेढ़ साल पहले हुई शादी | नहीं कोई संतान | परिजन बोले-मानसिक रूप से था परेशान

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद सिविल अस्पताल में युवक आत्महत्या मामले के बाद मौजूद परिजन।
फतेहाबाद | गांव धारनिया में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कोई पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ग...
Continue Reading

कुरुक्षेत्र | CIA-2 और बदमाशों में मुठभेड़ : जर्मनी से डिपोर्ट आरोपी के पैर में गोली | कार लूटकांड का खुलासा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के पास CIA-2 और कार लूट मामले में वांटेड दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को मौके से गिर...
Continue Reading
Advertisement

Trending