फरीदाबाद फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | साइबर थाना NIT की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4 करोड़ 43 लाख 68 हजार 974 रुपये की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 अप्रैल को की गई, जिससे इस बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क की एक अहम कड़ी पुलिस के हाथ लगी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ (27) निवासी नामदेव कॉलोनी, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-9 निवासी पीड़ित ने 24 अक्टूबर 2025 को शिकायत दी थी कि उसकी पहचान एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से एक युवती से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत शुरू हुई। युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया और  वेबसाइट पर उसका अकाउंट बनवाया।

पीड़ित ने अप्रैल से जून 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन जब उसने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो उसे पैसे नहीं मिले, जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कराया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी आधार पर खातों की ट्रैकिंग करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ खाताधारक है, जिसकी फर्म के खाते में ठगी के 20 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी 10वीं पास है और एक फैक्ट्री में काम करता है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक

बबीता वर्मा
|
नूंह। नूंह-पलवल रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने गुरुवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल यु...
Continue Reading

नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

बबीता वर्मा
|
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह। जिले के पिनगवां क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की ...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading
Advertisement

Trending