ज़िला
महेंद्रगढ़ । भव्य कलश यात्रा से श्रीराम कथा का शुभारंभ : सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी, शहर हुआ भक्तिमय | 26 अप्रैल तक चलेगी सात दिवसीय संगीतमय कथा
शहर के सिनेमा रोड स्थित भानाराम कॉलोनी में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। प्रातः 10 बजे निकली यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस धार्मिक आयोजन के यजमान देवीदत्त सोनी एवं सीमा सोनी सपरिवार रहे, जो सिर पर श्रीरामचरितमानस ग्रंथ धारण कर कथावाचक राम जीवन दास जी महाराज के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सुरेश सैनी उर्फ चांद, राकेश अग्रवाल बिट्टू, महेंद्र मांड्या और सीताराम जांगिड़ का विशेष सहयोग रहा। कलश यात्रा में 31 कलशों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्ति में लीन नजर आए।

महेंद्रगढ़ श्रीराम कथा कलश यात्रा
धार्मिक प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्रीराम कथा 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सायं 3:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 27 अप्रैल को प्रातः 9:15 बजे हवन पूजन एवं व्यास पूजा के साथ कथा का समापन होगा। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक राम जीवन दास जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे।
कलश यात्रा के दौरान सरोज, सुमन, राजेश, सरिता, कविता, राजेश यादव, ममता, रेखा अग्रवाल, कविता मांड्या, प्रीति, संजू और कमलेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने भक्तिभाव से आयोजन में सहभागिता की।
नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक
नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल1 day agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण