ज़िला
नारनौल। नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ अभियान तेज : जिला पुलिस की सख्ती, तस्करों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी
पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ‘प्रहार और सुधार’ का दोतरफा अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत एक ओर जहां नशा तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है और नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के पुनर्वास में सहयोग दिया जा रहा है।
पुलिस द्वारा नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस माह अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन, 63 ग्राम गांजा और 516 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
वहीं, जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रही हैं। इस महीने अब तक 16 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया है। पुलिस नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें इलाज और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद कर रही है।
इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक दीपक ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज से नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, जबकि नशे के शिकार युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे इस सामाजिक अभियान में पुलिस का सहयोग करें, ताकि नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
नारनौल | बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग : कमांडो और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर रही पैनी नजर
नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
नारनौल | जल संरक्षण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: नसीबपुर में 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे, नोटिस भी किए जारी
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण