ज़िला
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में उड़नदस्ता की छापेमारी : 4 अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर | विकास कार्यों के दस्तावेज भी खंगाले
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आमजन के कार्यों में आ रही परेशानियों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग तथा राजेश वर्मा एसडीओ इरिगेशन विभाग नारनौल (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) की संयुक्त टीम सुबह करीब 9 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंची और रिकॉर्ड तथा कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच शुरू की।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका में कार्यरत लिपिक रवि यादव कार्यालय में उपस्थित मिले। उन्होंने टीम को बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ में कुल 17 नियमित अधिकारी और कर्मचारी तथा 3 कर्मचारी एचकेआरएन के तहत नियुक्त हैं।
जांच के दौरान प्रशांत परासर (सचिव), राजेश कुमार (एमई), नवदीप (जेई) और मनीषा कुमारी (क्लर्क) कार्यालय से गैरहाजिर पाए गए। टीम को इन अधिकारियों और कर्मचारियों की कोई स्वीकृत छुट्टी अथवा मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री भी नहीं मिली।
संयुक्त टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैरहाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश करते हुए मुख्यालय यूएलबी विभाग पंचकूला को रिपोर्ट भेज दी है।
इसके अलावा टीम ने नगर पालिका कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच की और नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति और दस्तावेजों की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई।
सूत्रों के अनुसार नगर पालिका में आमजन के कार्यों में देरी और लापरवाही की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह औचक निरीक्षण किया गया।
महेंद्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ : 189 रोगियों की हुई जांच
महेंद्रगढ़ | योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : जांजरियावास योगशाला में प्रतिभाओं ने दिखाया दम | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन
महेंद्रगढ़ | एसडीएम ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण : अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल2 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नारनौल1 day agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की