निजामपुर रोड पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई: अतिक्रमण हटाया, चालान काटे, आगे जब्ती की चेतावनी

हरविंद्र यादव | नारनौल
|

निजामपुर रोड पर नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाते अधिकारी
निजामपुर रोड पर नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाते अधिकारी

नारनौल में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने बुधवार को निजामपुर रोड पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाए गए और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के मौके पर ही चालान काटे गए। टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त किया जाएगा।

यह कार्रवाई नगर परिषद के डीएमसी रणवीर सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व जेई प्रवीण ने किया, जिनके साथ दीपक सोलंकी, अभिमन्यु, प्रदीप यादव, नवीन सोलंकी और देवेंद्र सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने सड़क किनारे रखा गया सामान और अवैध बोर्ड हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया।

डीएमसी रणवीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की समस्या बढ़ रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान दुकान के बाहर न रखें और नियमों का पालन करें। फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन आगे नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर परिषद ने साफ किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मैं कोरियावास मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दे मेरे सवालों का जवाब 

रामचन्द्र सैनी
|
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज
नारनौल | क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बना मैं महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज आज अपनी ही हालत बयां कर रहा है। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी मैं पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। भव्य इमारत तैयार खड़ी है, लेकिन अंदर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे म...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | सीजेएम नीलम कुमारी ने की विधिक सेवाओं की समीक्षा | लोक अदालत की तैयारियों पर दिया जोर : मध्यस्थता से मामलों के निपटान पर फोकस | ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

रामचन्द्र सैनी
|
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स की बैठक लेकर विधिक सेवाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के...
Continue Reading

चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार : श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी

रामचन्द्र सैनी
|
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
नगर निगम चुनाव का उम्मीदवार
निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचकूला से श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से रा...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: