नारनौल | शराब ठेके पर आगजनी : बाइक सवार दो युवकों ने लगाई आग | CCTV में कैद वारदात

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल

नारनौल | कुलताजपुर रोड स्थित एक शराब के ठेके को आग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि आग लगने के कारण ठेके को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इस बारे में ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के कुलताजपुर मोड़ पर एक शराब का ठेका बना हुआ है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शराब का ठेका बंद था। उस समय बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने तेल छिड़कर शराब के ठेके के शटर के बाहर आग लगा दी।

जिसके बाद दोनों युवक वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आग की सूचना जब ठेके पर सो रहे कारिंदे संजय उर्फ बिल्लू को लगी तो उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जिससे वह भी झुलस गया। कारिंदे ने ठेके के अंदर से पानी के कैंपर लाकर आग पर काबू पाया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद ठेके पर पहुंची पुलिस ने इस आगजनी में घायल हुए संजय को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

इस बारे में कृष्ण कुमार नामक ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि वह इस ठेके का संचालन करता है। शिकायत में बताया कि सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच बाइक सवार दो युवकों ने तेल छिड़कर ठेके पर आग लगा दी। जिसके बाद दोनों भाग गए।

आग लगाने की यह पूरी वारदात ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें दो युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों में से एक युवक बाइक पर खड़ा रहता है तथा दूसरे को टोर्च दिखाता है। दूसरा युवक एक बोतल ठेके के शटर पर छिड़कता है। जिसके बाद वह माचिस लेकर आग लगा देता है। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो जाते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending