नारनौल | 9 अप्रैल की गैरहाजिरी ने ली कुर्सी: अब नई डीसी अनुपमा अंजलि का अल्टीमेटम—समाधान शिविर में ढिलाई की तो कार्रवाई तय

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजलि।
आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजलि।
नारनौल में समाधान शिविर को लेकर हुई बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद नई डीसी अनुपमा अंजलि ने साफ कर दिया है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। अपने पहले ही समाधान शिविर में उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दे डाली।
डीसी अनुपमा अंजलि ने दो टूक कहा कि हर शिकायत पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए और उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर उनके पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है और इसमें किसी भी तरह की कोताही सीधे कार्रवाई को न्योता देगी।
दरअसल, 9 अप्रैल बृहस्पतिवार को हुए समाधान शिविर ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अचानक ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न जिलों के समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान नारनौल में चल रहे शिविर में तत्कालीन डीसी कैप्टन मनोज कुमार की गैरहाजिरी सामने आई।
हालांकि, कैप्टन मनोज कुमार ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बताते हुए कहा था कि वे सरकार के निर्देशानुसार पहले से फिक्स डे के तहत ही महेंद्रगढ़ जा रहे थे, क्योंकि हर बृहस्पतिवार को डीसी के जनता दरबार महेंद्रगढ़ में हैं। लेकिन संयोग ऐसा रहा कि उसी दिन मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण हो गया और उनकी गैरहाजिरी रिकॉर्ड में दर्ज हो गई।
सूत्रों के अनुसार, समाधान शिविरों में कई जगह अधिकारियों की अनुपस्थिति की रिपोर्टें पहले से ही सरकार तक पहुंच रही थीं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान नारनौल की स्थिति को गंभीरता से लिया गया और इसी के बाद डीसी का तबादला कर दिया गया।
नारनौल समाधान शिविर में 74 शिकायतें, डीसी अनुपमा अंजलि ने दिए ATR भेजने के निर्देश

नारनौल समाधान शिविर में 74 शिकायतें, डीसी अनुपमा अंजलि ने दिए ATR भेजने के निर्देश

नई डीसी अनुपमा अंजलि ने पदभार संभालते ही कड़ा संदेश देते हुए कहा कि समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं रहेगा, बल्कि हर शिकायत का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में देरी या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार तथा वीरवार को सभी उपमंडल में 10 से 12 बजे तक इन समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है, जो कि हरियाणा सरकार की एक बहुत ही बेहतरीन पहल है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: