ज़िला
आसमानी कहर: 28 बकरियों की मौत, चरवाहा गंभीर, गांव में दहशत
हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के खेडकी गांव में आसमानी बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही स्थान पर चर रही 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बाबा खेतानाथ गौशाला के नजदीक उस समय हुआ जब शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया। तेज गर्जना और बारिश के बीच खेतों में चर रही बकरियों के झुंड पर अचानक बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े, जहां बड़ी संख्या में बकरियां मृत पड़ी मिलीं।
हादसे के समय बकरियों के साथ मौजूद चरवाहा गौरव पुत्र सुनील भी बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नांगल सिरोही के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। पीड़ित पशुपालक ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदा में प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।
महेंद्रगढ़ | नेशनल मॉडल स्कूल का 10वीं परीक्षा परिणाम शानदार : दीपांशु ने 486 अंक लेकर किया टॉप
महेंद्रगढ़ | समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं 54 शिकायतें : जनता-प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहे शिविर
नारनौल | समाधान शिविर में पहुंचीं 52 शिकायतें : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद