हरियाणा। आंधी-बारिश का डबल अटैक : 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट । 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं

जिला ब्यूरो
|
हरियाणा

हरियाणा। आंधी-बारिश का कहर, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
हरियाणा। आंधी-बारिश का कहर, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और आंधी-बारिश का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह फरीदाबाद, नारनौल और पलवल में बारिश दर्ज की गई, जबकि सोनीपत, पानीपत, जींद और हिसार समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

पिछले दो दिनों में मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि तेज आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और हिसार व सिरसा में रात के समय कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा कैथल, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मौसम खराब रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो रोहतक में सबसे अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद में 41.0 डिग्री और नारनौल में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण : न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने सुविधाओं का लिया जायजा | बच्चों के अधिकारों और देखभाल पर दिए निर्देश

जिला ब्यूरो
|
नारनौल। बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा। साथ में सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा तथा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने हुड्डा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ...
Continue Reading

नारनौल। ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत : श्री श्याम मंदिर के पास हादसा, पहचान नहीं | पुलिस ने शुरू की जांच

अमित विद्रोही
|
नारनौल | ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो पाई
नारनौल | ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो पाई
नारनौल। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चौकी नंबर 45 स्थित श्री श्याम मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शिय...
Continue Reading

नारनौल। चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका : अग्रवाल समाज ने जताया आभार

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल | चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका
नारनौल | चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका
नारनौल। शहर में चितवन वाटिका का नाम सुधारकर पुनः “महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका” रखने पर अग्रवाल वैश्य समाज ने जिला प्रशासन और नगर परिषद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने वाटिका के मुख्य द्वार पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। [cap...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: