नारनौल। हरियाणा पुलिस में पदोन्नति : एसआई महा सिंह बने निरीक्षक | डीएसपी भारत भूषण ने लगाए स्टार | 1988 में सिपाही के रूप में शुरू किया था सफर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल। डीएसपी भारत भूषण ने आज अपने कार्यालय में एसआई महा सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने उपरांत उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह पुलिस कर्मचारी वर्ष 1988 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। निरीक्षक महा सिंह का अधिकतर कार्यकाल रेवाड़ी का रहा है।
वर्तमान में कंट्रोल रूम नारनौल में डीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। अपनी कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत अब विभागीय पदोन्नति पाकर पुलिस निरीक्षक बन गए हैं।
निरीक्षक महा सिंह का हरियाणा पुलिस में सराहनीय कार्यकाल रहा है। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और विभाग के प्रति समर्पण के चलते वह लगातार आगे बढ़ते रहे। पदोन्नत हुए निरीक्षक महा सिंह ने इससे पहले जिला रेवाड़ी में बतौर डीआरओ अपनी सेवाएं दी हैं।
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति मिलने से अधिकारी की समाज और विभाग के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त निरीक्षक महा सिंह अपनी नई भूमिका में और अधिक ऊर्जा, तत्परता और निष्ठा के साथ पुलिस की छवि को ओर अधिक बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने भी निरीक्षक को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान' के तहत प्रदेश की 114 करोड़ रुपये की सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान म...
Continue Reading

नारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन

नितिन यादव
|
विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि
विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि
नारनौल। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) प्रमोद कुमार के निलंबन के विरोध में मंगलवार को महेंद्रगढ़ जिले में बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। जिलेभर से पहुंचे करीब 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों,...
Continue Reading

नारनौल। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने जन परिवेदना समिति की बैठक में सुनीं 11 शिकायतें : सिंगल-विंडो पोर्टल से ऑनलाइन मिल रही जमाबंदी-इंतकाल की सुविधा | विधवा को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
नारनौल। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतों की सुनवाई की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंन...
Continue Reading
Advertisement

Trending