फतेहाबाद | पुलिस का डबल एक्शन जारी : तीन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| हरियाणा
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए
एसपी दिव्यांशी सिंगला जानकारी देते हुए

फतेहाबाद | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए अब तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आदतन नशा तस्करों की 62.20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज कराया गया है, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी आकाश की संपति

आरोपी आकाश की संपति

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी दिव्याशीं सिंगला, आईपीएस ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध कमाई और उससे अर्जित चल-अचल संपत्तियों को भी कानून के दायरे में ला रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 33 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

एएसपी ने बताया कि पहले मामले में थाना भूना क्षेत्र के निवासी आकाश उर्फ रिंकू के खिलाफ वित्तीय जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत करीब 60 लाख रुपये मूल्य के उसके आवासीय मकान को फ्रीज किया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019, 2021 और 2022 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

आरोपी अतुल की संपति

आरोपी अतुल की संपति

दूसरे मामले में थाना शहर फतेहाबाद के बस अड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ दीपू की करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी रिट्ज कार को फ्रीज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2018 से नशा तस्करी में सक्रिय है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

तीसरे मामले में हुड्डा पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार अतुल उर्फ आशू की करीब 70 हजार रुपये मूल्य की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को फ्रीज किया गया। आरोपी के खिलाफ भी वर्ष 2018, 2022 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं।

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि तीनों मामलों में विस्तृत वित्तीय जांच और प्रोफाइलिंग के बाद SAFEMA, नई दिल्ली से स्वीकृति प्राप्त कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत कार्रवाई की गई है। अब इन संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना न बेचा जा सकता है और न ही हस्तांतरित किया जा सकता है।

आरोपी दीपक की संमति

आरोपी दीपक की संमति

उन्होंने कहा कि पुलिस की यह रणनीति नशा तस्करों के पूरे आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नशे के कारोबार से कमाई गई अवैध संपत्ति का कोई लाभ अपराधियों को न मिल सके।

प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब फतेहाबाद पुलिस केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की भी गहन जांच कर उन्हें फ्रीज और जब्त करने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने आमजन से नशा तस्करी संबंधी सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है और अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति भी कानून के कब्जे में जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | दिल्ली-अलवर रोड पर झाड़ियों में मिला युवक का शव : अधिक नशा करने से मौत की आशंका

बबीता वर्मा
|
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह में झाड़ियों से युवक का शव बरामद
नूंह। जिले से गुजर रहे एनएच-248ए (दिल्ली-अलवर रोड) पर गांव कांवर्सिका के पास शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना र...
Continue Reading

गुरुग्राम | नगर निगम ने लॉन्च किया इंटरएक्टिव GIS मैप : एक क्लिक में मिलेगी क्षेत्र की पूरी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपनी वेबसाइट www.mcg.gov.in पर एक इंटरएक्टिव जीआईएस मैप विकसित किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम ...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending