ज़िला
कनीना। योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : पीकेएसडी कॉलेज में हुई फाइनल रिहर्सल | 21 जून को विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि
कनीना। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कॉलेज कनीना में शुक्रवार को प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

योग सहायक पवन कुमार ने प्रतिभागियों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

एसडीएम ने कहा कि 21 जून को पीकेएसडी कॉलेज कनीना में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार पायल यादव, एसडीओ पंचायत विभाग पुरुषोत्तम, बीईओ सुरेश यादव, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरिओम भारद्वाज, एचएमओ आयुष विभाग डॉ. नेहा यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशि मोरवाल, अजित सिंह, सुनील सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
कनीना | प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवम् मनगढ़ंत : सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग
कनीना। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने इस मामले में कड...
महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
कनीना | चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या : विवाहिता की लाठी से हमला कर मौत | आरोपी फरार
कनीना | उपमंडल के गांव चेलावास में एक महीने के भीतर दूसरी हत्या की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव में एक विवाहिता की कथित रूप से लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस म...
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल