ज़िला
नूंह | पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री विपुल गोयल का सख्त रुख : अनाज मंडी की पेयजल समस्या पर XEN अतुल यादव को लगाई फटकार
नूंह। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को नूंह जिले में पहली बार जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 परिवादों पर सुनवाई की गई। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष चार मामलों में संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा नूंह अनाज मंडी में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का रहा। शिकायतकर्ता ने मंत्री के सामने बताया कि मंडी में व्यापारी, किसान और मजदूर लंबे समय से पीने के पानी की परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस पर मंत्री ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

जब मार्केट कमेटी के एक्सईएन अतुल यादव मंत्री के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो विपुल गोयल ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा तू सस्पेंड होगा उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, एक्सईएन अतुल यादव के पास नूंह के अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों का भी अतिरिक्त प्रभार है। इसी कारण मंत्री ने फरीदाबाद का उल्लेख करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी।
बैठक के दौरान मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण हो और लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित चार मामलों में भी संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई कर अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बावल में 125 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किया उद्घाटन-शिलान्यास
यमुनानगर। ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन नगर निगम के खजाने में एक करोड़ से अधिक टैक्स जमा : हजारों संपत्ति धारकों ने उठाया लाभ | अब बड़े बकायेदारों की संपत्तियां होंगी सील
रेवाड़ी | चलते ट्रेन में बड़ा तकनीकी फेलियर : इंजन डिब्बों से हुआ अलग | टला बड़ा रेल हादसा | रेलवे ने शुरू की जांच
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल6 days agoनारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार