नारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: नितिन यादव
| नारनौल
विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि

नारनौल। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) प्रमोद कुमार के निलंबन के विरोध में मंगलवार को महेंद्रगढ़ जिले में बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला। जिलेभर से पहुंचे करीब 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों, पंचायत समिति सदस्यों, नंबरदारों, चौकीदार एवं सफाई संगठन से जुड़े लोगों ने पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक विशाल पैदल मार्च निकालकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से डीडीपीओ प्रमोद कुमार की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा कि एक ईमानदार अधिकारी पर बिना ठोस आधार के हुई कार्रवाई से पूरे जिले में गलत संदेश गया है।

नारनौल लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि और जिला महेंद्रगढ़ के ग्रामीण

नारनौल लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि और जिला महेंद्रगढ़ के ग्रामीण

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रमोद कुमार लंबे समय तक जिले में बीडीपीओ और बाद में डीडीपीओ के रूप में कार्य करते रहे हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के लगभग सभी विकास खंडों में अपनी सेवाएं दीं और अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदार, निष्पक्ष तथा जनहितैषी अधिकारी की पहचान बनाई। उनका कहना था कि आज तक उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी या आर्थिक अनियमितता का एक भी आरोप नहीं लगा, फिर भी केवल बैठक में कुछ मिनट की देरी के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की एक बैठक में लगभग 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचने के बाद उनके निलंबन की अनुशंसा की गई, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। लोगों ने कहा कि यदि किसी अधिकारी से समय संबंधी त्रुटि हुई भी थी तो विभागीय स्तर पर स्पष्टीकरण या अन्य कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन सीधे निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए चौकीदार संगठन के लोग

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए चौकीदार संगठन के लोग

प्रदर्शन में शामिल सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के समर्थक थे। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के समर्थक हैं। उनका कहना था कि उनकी मांग सरकार के विरोध की नहीं, बल्कि एक ईमानदार अधिकारी के साथ न्याय करने की है। प्रदर्शनकारियों ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर उचित निर्णय लेंगे।

ईमानदार अधिकारियों का मनोबल नहीं टूटना चाहिए : कर्मपाल यादव

इस अवसर पर पंचायत समिति एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान कर्मपाल यादव ने कहा कि किसी भी ईमानदार अधिकारी के साथ इस प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को निलंबित करने के लिए ठोस और स्पष्ट आधार होना चाहिए। केवल 10 मिनट की देरी किसी अधिकारी के सस्पेंशन का आधार नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे हरियाणा सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा डीडीपीओ प्रमोद कुमार को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

कर्मपाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार पारदर्शिता, सुशासन और ईमानदारी को बढ़ावा देने की बात करती रही है। ऐसे में यदि किसी ईमानदार अधिकारी के साथ बिना ठोस कारण के कठोर कार्रवाई होती है तो इससे प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेंगे।

मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपते जिला महेंद्रगढ़ के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में भी मांग की गई कि प्रमोद कुमार एक कर्मठ और निष्पक्ष अधिकारी रहे हैं। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें शीघ्र बहाल किया जाए ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक संदेश जाए।

प्रदर्शन में चौकीदारी एवं सफाई संगठन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि ईमानदार अधिकारियों के साथ इस प्रकार की कार्रवाई का वे विरोध करते हैं और सरकार से जल्द बहाली की मांग करते हैं।

ये रहे प्रमुख लोग मौजूद

इस मौके पर पंचायत समिति एसोसिएशन जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान कर्मपाल यादव, प्रवीन सरपंच (माजरा) एवं हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, सरपंच संगठन निजामपुर के प्रधान विक्रम पहलवान, निजामपुर पंचायत समिति चेयरमैन विनोद, पंचायत समिति चेयरमैन नारनौल पंकज यादव, पंचायत समिति चेयरमैन सिहमा राजकुमार, पंचायत समिति चेयरमैन अटेली राजेंद्र यादव, नांगल चौधरी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल रावत सहित जिले के विभिन्न गांवों के पंच, सरपंच, पंचायत समिति डेलीगेट, चौकीदार एवं सफाई संगठन से जुड़े प्रतिनिधि, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में पंचायती राज विभाग से जुड़े जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जनभावनाओं और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष समीक्षा करेगी तथा डीडीपीओ प्रमोद कुमार की शीघ्र बहाली सुनिश्चित करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। हरियाणा पुलिस में पदोन्नति : एसआई महा सिंह बने निरीक्षक | डीएसपी भारत भूषण ने लगाए स्टार | 1988 में सिपाही के रूप में शुरू किया था सफर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। डीएसपी भारत भूषण ने आज अपने कार्यालय में एसआई महा सिंह को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने उपरांत उनके कंधे पर स्टार लगाकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह पुलिस कर्मचारी वर्ष 1988 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थ...
Continue Reading

नारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
जिला के अमृत सरोवरों का उद्घाटन करते नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान' के तहत प्रदेश की 114 करोड़ रुपये की सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान म...
Continue Reading

नारनौल। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने जन परिवेदना समिति की बैठक में सुनीं 11 शिकायतें : सिंगल-विंडो पोर्टल से ऑनलाइन मिल रही जमाबंदी-इंतकाल की सुविधा | विधवा को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परियोजना समिति की बैठक लेते राजस्व मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल।
नारनौल। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतों की सुनवाई की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंन...
Continue Reading
Advertisement

Trending