ज़िला
भाजपा कार्यालय नारनौल में जनसुनवाई : सांसद धर्मवीर सिंह ने सुनी 97 से अधिक समस्याएं : अधिकारियों को समाधान के निर्देश
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में महेंद्रगढ़-भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में करीब 97-98 समस्याएं सामने रखी गईं।
जनसुनवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, हुड्डा, पंचायत विभाग, सैनिक सदन और शहर में लेडिज टॉयलेट जैसी विभिन्न समस्याएं उठाईं।
सांसद धर्मवीर सिंह ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और सभी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि पार्टी संगठन जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह पहल हर महीने जारी रखी जाएगी, ताकि जनता से सीधा संवाद बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सांसद और जिला अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता बताते हुए लोगों को आश्वस्त किया।
नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान