ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं: नारनौल में पुलिस का सख्त अभियान, बुलेट ‘पटाखा’ बाइकर्स पर कार्रवाई

सतीश शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नारनौल में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों के कटे चालान
नारनौल में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों के कटे चालान

नारनौल। शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। जिला ट्रैफिक इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में नए और पुराने बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, अधूरे कागजात रखने और लापरवाही से ड्राइविंग करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस ने खासतौर पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने और ‘पटाखा’ जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को निशाने पर लिया।

अटेली महाविद्यालय के आसपास लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यहां विशेष रूप से सख्ती दिखाई। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ युवक तेज गति से बाइक दौड़ाकर और तेज आवाज निकालकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। इस पर ट्रैफिक टीम ने मौके पर पहुंचकर ऐसे चालकों को रोका, उनके चालान किए और कड़ी चेतावनी दी।

पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

ट्रैफिक इंचार्ज नरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव

रामचन्द्र सैनी
|
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव
महिला आरक्षण पर चल रहे राजनीतिक द्वंद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने कहा कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण पर किया जा रहा प्रचार आम आदमी को भ्रमित करने वाला है। उन्होंने इसके क़ानूनी पहलू पर स्थिति स्पष्ट करते हु...
Continue Reading

नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न पिज्जा कैफे पर औचक छापेमारी की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक के कड़े दिशा-निर्देशों पर उप-पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ क...
Continue Reading

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: