ज़िला
आईएएस अनुपमा अंजलि ने संभाला महेंद्रगढ़ के डीसी का कार्यभार : लघु सचिवालय पहुंचने पर हुआ स्वागत | पहली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
वर्ष 2018 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुपमा अंजलि ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले के नए उपायुक्त (डीसी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। लघु सचिवालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। साथ ही अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजलि।
इससे पूर्व अनुपमा अंजलि फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की एडमिनिस्ट्रेटर तथा अर्बन एस्टेट की एडिशनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कार्यालयों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजलि।
अपनी पहली बैठक में उपायुक्त ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का प्रभावी निपटान सुनिश्चित किया जाए और इन शिविरों की नियमित समीक्षा की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, डीएमसी रणबीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 73.97 लाख की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाते में आए थे 7 लाख रुपये
फरीदाबाद। एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार : फरीदाबाद पुलिस ने रुपए 32.16 लाख बरामद किए | रुपए 24.04 लाख की राशि कराई फ्रीज
नूंह | बीबीपुर गांव में 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर की आत्महत्या : पुलिस जांच में जुटी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र नांगल चौधरी में होगा ऐतिहासिक मिलन : UP से पैदल आ रहे टीटू का नांगल कालिया के चोटी आला करेंगे ढोल-नगाड़ों से स्वागत
-
नांगल चौधरी22 hours agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
सतनाली4 days agoसतनाली | भीषण गर्मी में दुकानदारों ने लगाई मीठे पानी की छबील : राहगीरों को मिली राहत | सेवा भाव की अनूठी मिसाल
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नांगल चौधरी8 hours agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | गवर्नमेंट आईटीआई शाहबाज़पुर में शीट मेटल के छात्रों ने बनाई शानदार बोट : प्रिंसिपल छत्रपाल यादव ने हुनर को सराहा
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | भेडंटी गांव में सामाजिक सौहार्द की मिसाल : जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ भव्य सम्मान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देंगे नारनौल को बड़ी स्वास्थ्य सौगात : 29 मई को डायलिसिस यूनिट का करेंगे